फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों ने अफसरों के सामने बेझिझक रखीं अपनी समस्याएं

विज्ञापन
औराई ब्लॉक में बाल अ​धिकार संरक्षण कार्यशाला में उप​स्थित लोग।
विज्ञापन
औराई। डॉ. शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन की सहयोगी संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राइ) और महिला कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को औराई ब्लॉक सभागार में बाल अधिकार संरक्षण विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और उनके सामने आ रही चुनौतियों को लेकर गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं रखना रहा, जिस पर अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित संज्ञान लिया और समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि समुदाय के बच्चों द्वारा दैनिक जीवन और समाज में सामना की जा रही विभिन्न समस्याओं को तहसील प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा तत्परता से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने कहा कि विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति आज यह दर्शाती है कि भदोही जिला प्रशासन बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों को कितनी संजीदगी से लेकर उनके समाधान के लिए सजग है।
एडीजीसी संतोष त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन संस्था प्रमुख राजीव कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर दीक्षा सिंह,श्वेता सिंह, अजय पटेल, भगवान दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें