फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के सपंर्क में रहे अभ्यर्थी क्राइम ब्रांच के राडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा में सॉल्वर गैंग की कृपा से 135 से 142 नंबर प्राप्त करने वाले भदोही जिले के 40 अभ्यर्थी क्राइम ब्रांच प्रयागराज के राडार पर हैं। पकड़े गए मास्टर माइंड के कुछ अभ्यर्थियों के नाम बताने के बाद शिक्षक बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों में खलबली मची है। उधर ग्राम प्रधान के फरार भाई मायापति दूबे की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच दबिश दे रही है।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती में जिले के 647 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। चयन में गड़बड़ी के आधार पर पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर काउंसलिंग टल गई। कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच प्रयागराज ने तफ्तीश शुरू की तो बड़े-बड़े राज सामने आए। रैकेट में शामिल बारीपुर के प्रधान श्रवण दूबे और उसके भाई मायापति का नाम सामने आया। प्रधान की गिरफ्तारी तो हो गई, लेकिन अभी मायापति को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। क्राइम ब्रांच प्रयागराज जिले की खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस से लोकेशन लेकर दबिश भी दे रही है, लेकिन अभी वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। रविवार की रात में भी क्राइम ब्रांच बारीपुर गांव में पहुंची थी। बारीपुर प्रधान से मिले एक अभ्यर्थी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने भी अच्छे नंबर के लिए एक लाख रुपये देने की पेशकश की थी, लेकिन तीन से पांच लाख रुपये की मांग होने के कारण वह उत्तीर्ण नहीं हो सका।
बताया कि परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थी भी उत्तीर्ण हुए हैं, जिन्हें सामान्य ज्ञान की भी ठीक ढंग से जानकारी नहीं है। वह खुद प्रयागराज क्राइम ब्रांच से मिलकर शिकायत करेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 647 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अभी क्राइम ब्रांच की ओर से कोई सूची नहीं मांगी गई है। अगर मांग होगी तो उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें