गोपीगंज। डेरवां के पास शनिवार की देर रात पार्वती देवी की हत्या उसके चचेरे देवर जैकी ने दूरी बनाने के कारण किया था। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी को अलमऊ हाल्ट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है।
जगन्नाथपुर गांव में 10 मई की रात में गांव निवासी पार्वती देवी के गले पर उसके चचेरे देवर रामकुमार उर्फ जैकी ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू रेफर किया गया। जहां 11 मई की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जैकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार की देर रात अलमऊ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका पार्वती पांच साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। कुछ विवाद के कारण वह अलग हो गई। इससे आक्रोशित होकर उसने उसकी हत्या कर दी।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।