फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन महीने से लापता युवक का गांव के कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर गांव निवासी एक 35 वर्षीय युवक का शव घर से 250 मीटर दूर सूखे कुएं में मिला। युवक तीन महीने से लापता था। खेत में थ्रेसरिंग कर रहे लोगों ने बदबू आने पर कुएं में झांककर देखा तो शव दिखा। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। शव पूरी तरह से कंकाल हो चुका था। कपड़ों के माध्यम से शिनाख्त हो सकी। गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर गांव निवासी अमृतलाल बिंद का पुत्र मुकेश बिंद 31 दिसंबर, 2024 को अचानक गायब हो गया था। खोजबीन करने के बाद युवक की पत्नी रेखा देवी ने गोपीगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव के ही दो लोगों पर पति को अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। कहा था कि उसके बाद पति गायब हैं। दोनों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। घटना के बाद से ही वे गायब थे। सोमवार को गांव के किसान खेत में थ्रेसरिंग कर रहे थे। इस दौरान खेत के बगल स्थित कुएं से हवा चलने पर बदबू उठी। आशंका होने पर जब किसानों ने कुएं में झांक कर देखा तो शव जैसा प्रतीत हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद एडिशन एसपी शुभम अग्रवाल समेत अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने गमछे और लाल रंग के बनियान से उसकी पहचान की। मृतक को पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। छह भाइयों में वह सबसे छोटा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन




-



15 को दी थी तहरीर



मुकेश बिंद 31 दिसंबर को गायब हुआ था। इसके बाद पत्नी रेखा ने गांव के ही नेबुल बिंद और उज्जैन बिंद के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दोनों उसे अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने दोनों के उस समय दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया था और हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया था।







वर्जन



चिकित्सकों के अनुसार शव दो महीने पुराना है। मामले की जांच की जा रही है। जिन दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली थी, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें