सीतामढ़ी में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर देव दीपावली गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। धार्मिक स्थल सीतामढ़ी का पक्का घाट और गंगा तट 21 हजार दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। मां गंगा की महाआरती की जाएगी।
देव दीपावली पर गंगा तट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। घाट की सीढ़ियों से लेकर गंगा तट के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। गंगा महाआरती में क्षेत्र के गणमान्य, जनप्रतिनिधियों, धर्माचार्यों और श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ देव दीपावली गंगा महोत्सव का समापन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंतलाल गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल दूबे शामिल होंगे। गंगा महाआरती महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पं हरिप्रसाद मिश्र शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न होगा।