फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं शांत हो रहा अधिवक्ताओं का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद जिला जज की अदालत में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता एक बार फिर से मुखर हो गए और न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने मांगों का पत्रक डीएम को सौंपा। कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक अधिवक्ता शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

डिबाए के जिलाध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने का कार्य करता है। गाजियाबाद जिला जज की अदालत में जो कुछ भी हुआ है, वह भारत के इतिहास पर धब्बा है। निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराना कायरता को दर्शाता है। मांग की कि लाठीचार्ज में घायल सभी अधिवक्ताओं को दो-दो लाख का मुआवजा मिले। पूरे प्रकरण में शामिल लोगों को बर्खास्त करने के साथ जिला जज और पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। मौके पर महासचिव सूरजीत सिंह, आलोक द्विवेदी, अजय कुमार, जय त्रिपाठी, विमिलेश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें