फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपेक्षा से इलाके के करीब   500 किसान राहत चेक से वंचित हैं। चेतावनी दी कि अविलंब           चेक नहीं मिला तो वह        चक्काजाम करेंगे।
विज्ञापन



बेमौसम बारिश से पिछले साल रबी सीजन में गेहूं की 50 फीसदी से अधिक फसल नष्ट हो गई थी। सरकार ने किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए आपदा राहत के लिए बजट भेजा।

 करीब छह माह तक तीनों तहसीलों में आपदा राहत का चेक वितरित किया गया। राहत चेक वितरण में राजनीति होने से अभोली ब्लॉक के श्रीपुर, नीबी, फत्तूपुर, गुआली, अदियापुर, हरीपट्टी, दानूपुर पश्चिमपट्टी, गड़ौरा, भिखमापुर के 500 किसानों को राहत चेक आज तक नहीं मिल सका।

 इसको लेकर कई बार लोगों ने आवाज बुलंद की, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक लोग मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।

 बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय किसान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में कई गांव के किसानों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा चुनाव जीतने के बाद सिर्फ ठेकेदारी में ही व्यस्त हो जाती हैं। किसानों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है।

 आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधियों ने चुनिंदा गांवों में ही चेक का वितरण कराया। चेतावनी दी कि अविलंब आपदा राहत का चेक नहीं वितरित किया गया तो किसान सड़क जाम कर विरोध जताएंगे।

प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव, राजाराम, श्यामधर के अलावा सभाजीत यादव, जीत नारायण शुक्ल, सुग्रीव बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, आद्या प्रसाद, आनंद, शेषमणि, सुशील गिरी, कमलेश सरोज, अजय समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें