फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछवर और भिड़िउरा की कार्ययोजना तैयार

Sun, 24 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
ज्ञानपुर के भिड़िउरा गांव में खुली बैठक में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
 पंचायतों में विकास की रूपरेखा तय होनी शुरू हो गई हैं। रविवार को ज्ञानपुर विकास खंड के भिड़िउरा और औराई ब्लॉक के अछवर, पीपरगांव में खुली बैठक में विकास का खाका खींचा गया। नाली, खड़ंजा समेत अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गई। 
विज्ञापन



 ज्ञानपुर विकास खंड के भिड़िउरा गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में रविवार को ग्राम प्रधान मालती देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। इसमें समाजवादी पेंशन, आवास, सड़क, खड़ंजा आदि कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ। ग्राम प्रधान मालती देवी ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह खुले में शौच न करें। शोभनाथ दूबे, रविंद्र कुमार, सत्य नारायण, सर्वेश, राजेंद्र, सहेंद्र, कल्लू, मुन्ना पांडेय, मोती आदि मौजूद रहे। इसी तरह पीपरगांव में ग्राम प्रधान सीताराम यादव और सेक्रेटरी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई।

इसमें प्रधानमंत्री के ग्रामोदय से भारत उदय योजना पर विचार विमर्श करने के साथ ही विकास कार्यों पर मंथन किया गया। बैठक में राधेश्याम यादव, हिंछलाल यादव, बसंतलाल, भारती देवी, मुन्नी देवी, श्यामलाल, राम नारायण आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय अछवर में ग्राम प्रधान कमला मौर्य की अध्यक्षता में ग्रामसभा की खुली बैठक हुई। इसमें खड़ंजा, कूप के जीर्णोद्धार, सोलर लाइट, हैंडपंप, चबूतरा समेत कई योजनाओं को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर बृजराज, अरुण कुमार मौर्य, बिरई पासी, वंशीधर मौर्य, संजय कुमार मौर्य, धन्नूराम, संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें