फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

विज्ञापन
मधुबन में कलश यात्रा निकालती महिलायें
विज्ञापन
नगर पंचायत में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में हो रहा है।
विज्ञापन

कलश यात्रा पूर्वाह्न दस बजे यज्ञ स्थल से निकली। इसमें भारत माता, गायत्री माता, लक्ष्मी माता और सरस्वती माता की झांकियां शामिल थीं। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए खिरीकोठा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।
यहां शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि रवींद्र नाथ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल लौटी। यहां आरती और शांतिपाठ के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। देव मंच पर जिला समन्वयक डॉ. रामसुख यादव ने पूजन-अर्चन किया। मंगल गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें