फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फीसदी मामले भी नहीं हो सके निस्तारित

Wed, 17 Jun 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई तहसील में डीएम-एसपी ने फरियाद सुनी। वहां डेढ़ सौ मामले आए और उनमें 11 निस्तारित हुए।
विज्ञापन


 ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम-सीओ ने फरियाद सुनी। यहां दो मामले निस्तारित हुए। वहीं भदोही तहसील में सीओ और तहसीलदार ने फरियाद सुनी, लेकिन मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। 


तहसील दिवस को लेकर शासन ने संजीदगी दिखाई है। तहसील दिवस के मामले निस्तारण की पुष्टि के लिए अफसरों से क्रास चेकिंग भी कराई जाती है। मामलों के निस्तारण के लिए समय-सीमा तय कर दी गई है। इसके बाद भी मौके पर मामलों के निस्तारण का आंकड़ा बेहद कम रहता है।
विज्ञापन


 औराई तहसील दिवस में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु परंपरागत ढंग से शिकायत सुनने के साथ ही मातहतों की लगाम कसते रहे। उन्हें शिकायत निस्तारण समय सीमा में करने का निर्देश दिया। बरजी गांव में कोल जाति को इंदिरा आवास, पेंशन आदि देने के लिए निर्देशित किया।

इसके अलावा गत माह निस्तारित मामलों की रेंडम चेकिंग के लिए सात अफसरों की टीम गठित की। उन्हें स्थलीय निरीक्षण के बाद शाम तक रिपोर्ट एसडीएम को देने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने सुनी औराई में फरियाद
औराई तहसील दिवस में मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार ने जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने तहसील दिवस में आए फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि बार बार फरियादियों को तहसील का चक्कर न काटना पड़े। कब्जे की शिकायत हो तो राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर निस्तारण करें। चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर डीआईजी शिव सागर सिंह, डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी अनिल राय, सीडीओ आरपी मिश्र, एडीएम हरी लाल, डीएसओ संतोष निरंजन आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें