प्रदेश के अपर महाधिवक्ता कमरुल हसन सिद्दीकी ने कहा कि सम्मान होने से प्रतिभा और निखरती है। जिनका सम्मान होता है वे और अच्छा करने की सोचते हैं और जो पिछड़ जाते हैं, वह भी बेहतर प्रयास करने की सोचते हैं। वे सोमवार को कालीन भवन में भारतीय कल्याण समिति के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान हाई स्कूल और इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि हर अभिभावक को चाहिए कि वह अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रेरित करे। उन्होंने जनपद के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देते हुए शाबासी दी। उन्होंने मामूली अंकों से पिछड़े बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया। हाईकोर्ट की अधिवक्ता जाहिदा जामिन ने कहा कि आज एक-एक अंक के लिए कड़ी मेहनत प्रतिस्पर्धा है।
बच्चों से बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा के साथ अभिभावकों को चाहिए कि उन्हें घर में पढ़ने का उचित माहौल दें। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति दे रही है। समारोह को कृषि वैज्ञानिक प्रो.मो. कलीम, अधिवक्ता तेज बहादुर यादव, विधायक जाहिद बेग, रवि पाटोदिया, मो. अब्दुस समद, यूसुफ बेलाल ने भी संबोधित किया। विधायक जाहिद बेग का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर हाजी सौदागर अंसारी, हाजी शाहिद हुसैन, अब्दुल कादिर अंसारी, सैयद एखलाक, शहाबुद्दीन अंसारी, मुशीर इकबाल, असलम महबूब, हाजी आजाद खां, फादर अजय, विभव श्रीवास्तव, पुनीत मेहरा, शालिनी मेहरा आदि मौजूद रहे।