मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी गोपीगंज और पीएचसी लालानगर का निरीक्षण किया। जहां चिकित्साधिकारी सहित दस स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोका गया।
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाला नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य गोपीगंज का औचक निरीक्षण सीएमओ संतोष कुमार चक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर देखा। परिसर में कई खामियां मिलीं। उनके सुधार का निर्देश दिया । पीएचसी लाला नगर में चिकित्साधिकारी डॉ. मेजर बिश्राम मौर्या, फार्मासिस्ट मंजू देवी, वार्ड ब्वाय लालमनि अनुपस्थित मिले। सीएचसी गोपीगंज से धर्मदीन, संतोष कुमार, शमा फिरदौस, सर्वेश कुमार मौर्या, सेवा लाल, डा. वीके पांडेय अनुपस्थित मिले। इन सब का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। बिना सूचना के गायब स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।