Bhadohi Police : भदोही के एक कालीन बुनाई केंद्र पर श्रम विभाग और एएचटीयू के अधिकारियों ने छापा मारा। बुधवार को इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसे देखकर कई लोगों ने अपने यहां से बाल मजदूरों को हटा-बढ़ा दिया। श्रम विभाग को काफी दिनों से इस क्षेत्र में बाल मजदूरी की शिकायतें मिल रही थीं।
श्रम विभाग और एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) की टीम ने बुधवार को भदोही के एक कालीन बुनाई केन्द्र से 10 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। कालीन बुनाई केन्द्र में बच्चे कालीन बुनकरों के हेल्पर के तौर पर बाल श्रम करते मिले थे।
विज्ञापन
टीम ने सभी बाल श्रमिकों को सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पीसी उपाध्याय की न्यायालय में पेश किया। जहां सभी बच्चों के मेडिकल परीक्षण के साथ ही केन्द्र के संचालक पर मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। श्रम विभाग को शिकायत मिली कि भदोही के कुछ कंपनियों में नाबालिग बच्चों से मजदूरी करायी जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद श्रम विभाग के साथ एएचटीयू पुलिस की टीम ने कस्बे में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम जल्लापुर, आलमपुर कालीन बुलाई केंद्र पहुंची। टीम को कंपनी में आठ से 10 साल के कुल 10 बच्चे कालीन बुनकरों के हेल्पर के रूप में काम करते मिले।
टीम ने तत्काल सभी बच्चों को मुक्त कराया और बरामद बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति की न्यायालय में पेश किया। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने बरामद बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया। इसके साथ ही बुनाई केंद्र के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।