Bhadohi News : मिश्राइनपुर गांव के पंचायत भवन की जमीन पर कई वर्षों से कब्जा था। इसको लेकर अधिकारियों ने चेतावनी भी दी थी। अतिक्रमणकारियों के कारण इस जमीन पर पंचायत भवन नहीं बन पा रहा था। बुलडोजर के चलते ही जमीन खाली करा दी गई।
भदोही तहसील के मिश्राइनपुर गांव के पंचायत भवन की जमीन को राजस्व की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम भानसिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। चेताया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
मिश्राइनपुर गांव में पंचायत भवन के निर्माण कार्य के लिए कई महीनों से धनराशि का आवंटन हो गया था। इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन जहां भवन बनने वाला था। वहां पर लोग अतिक्रमण करके रखे थे। इसको लेकर कई बार अल्टीमेंट भी दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमणकारी जमीन खाली नहीं कर रहे थे।
बुधवार को भदोही एसडीएम, पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया कि दोबारा यहां पर किसी तरह के अतिक्रमण किया तो मुकदमा दर्ज कराए जाने का कार्य होगा। मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्विवेदी, कानूनगो अशोक कुमार दुबे, शिवजीत यादव, जयचंद यादव, मूलचंद, संदीप कुमार, रामचंद्र बिंद आदि मौजूद रहे।