फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मंदिर, सात समंदर पार मनेगी दिवाली

विज्ञापन
महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय वेस्टइंडीज के उपकुलपति स्वामी ब्रह्मदेव। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राममंदिर भूमिपूजन का जश्न सात समंदर पार विदेशों में भी मनेगा। पांच अगस्त को जब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हो रहा होगा, उस समय ट्रिनिडाड-टोबैगो समेत चार स्थानों पर दिवाली मनाई जा रही होगी। इसके लिए इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। खास बात यह कि इस कार्य में वहां की सरकार और स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म-संस्कृति की पताका पूरी दुनिया में फहरा रही है। इसकी बानगी अयोध्या में बहु प्रतीक्षित राममंदिर के निर्माण कार्य के शुभारंभ से पूर्व ही देखने को मिलेगी। भदोही जिले के ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के कांवल गांव निवासी महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय वेस्टइंडीज के उपकुलपति स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज की अगुवाई में ट्रिनिडाड-टोबैगो के अलावा बारबेगस, सूरीनाम और गुयाना में दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि इसके लिए स्थानीय सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन में केवल 100-100 लोगों के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उत्सव मनाने की अनुमति दी है। इस कार्यक्रम का यहां लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इससे यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर 28 से 38 फीसदी तक हिंदुओं की आबादी है, जिन्हें अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का बेसब्री से इंतजार था। अब भूमिपूजन की बेला आई है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें