गोपीगंज नगर में रुट मार्च करते पुलिस के जवान।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को होने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर फल और मिठाई, राखी की दुकानें खुले रखने का निर्देश मिलते ही दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं, जि सका असर यह रहा कि सुबह देर रात तक नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की छोटी-बड़ी बाजारों में सोशल डिस्टेंस को ताक पर रखकर मिठाई, फल, राखी की खरीदारी की जाती रही। कुछ गिने-चुने बाजारों में जांच कर अभिहित अधिकारियों ने जांच किया। भाई-बहनों के अटूट बंधन वाले पर्व रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। जिसको देखते हुए कोतवाली गोपीगंज, औराई, थाना कोइरौना, ऊंज, दुर्गागंज, सुरि यावां, चौरी, ज्ञानपुर नगरों में पुलिस प्रशासन ने रूट मार्च कर माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर जंगीगंज, कोइरौना, ऊंज, सुभाषनगर, गोपीगंज, घोसिया, खमरिया नगर, औराई चौराहा, लालानगर, उगापुर, कठारी, माधोसिंह, सर्रोई, दानूपुर, मतेथू, अभोली, पाली, सीतामढ़ी आदि बाजारों में खरीदारी के लिए रेला लगा रहा। मिठाई की दुकानों पर छेना, रसगुल्ला, पेड़ा, बूंदी लड्डू, मगदल, काजू बर्फी, परवलकंद, राजभोग आदि मिठाइयों को अलग-अलग दर बेचते रहे। वहीं फल दुकानदार भी पर्व को देखते हुए फलों की उपलब्धता रखी। दुकानदान हामिद ने बताया कि सेब 100 से 120, अनार 70 से 50 रुपए प्रति किलो, केला 50 रुपए प्रति दर्जन, नासपाति 50 रुपए किलो, किवी 30, अन्नास प्रति पीस 40, डाभ नारियल प्रति पीस 50 रुपये की दर से बिक्री की जाती रही।