फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के संक्रमित होने पर तहसील परिसर सील

विज्ञापन
एसडीएम के संक्रमण के बाद एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय में लटक रहा ताला। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। उपजिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद तहसील पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एसडीएम को प्रयागराज स्थित आवास पर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दो दिन से तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसी दिन से तहसील परिसर को सील कर दिया गया है। दो दिन से न्यायिक कार्य नहीं हुए। तहसीलदार बीडी गुप्ता ने बताया कि दो दिन से लगातार तहसील में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। फिलहाल बंदी कर दी गई है। अब पता किया जा रहा है कि कौन कौन लोग संक्रमित हो सकते हैं। बताया कि ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। कहा कि सुरक्षा के लिए नायब तहसीलदार नितिन सिंह समेत लगभग 50 राजस्व कर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सबके स्वैब लिए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें