तहसील अधिवक्ता संघ का द्वि वार्षिक चुनाव 20 सितंबर को तहसील सभागार में होगा। 248 अधिवक्ता मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष समेत सात पदों पर 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट पुष्पकांत, लालचंद, अमरनाथ, सुबाष चंद्र और लालजी यादव मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार सिंह डब्लू, रामजी विश्वकर्मा, लक्ष्मी शंकर, जयप्रकाश और रामचंद्र ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर नवल किशोर, सूर्य मणि तिवारी और धर्मेंद्र कुमार यादव, सह मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष पद पर कल्पनाथ यादव, आडीटर पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और वीरेंद्र कुमार यादव चुनाव लड़ेगे।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए वीरेंद्र यादव, अर्जुन सिंह, विजय कुमार यादव और महिपेंद्र कुमार मैदान में हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही तहसील परिसर में प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए सभी बैनर-पोस्टर हटवा दिए गया। इसके बाद प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क कर अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास तेज कर दिए हैं। चुनाव अधिकारी राम मगन यादव ने एसडीएम कुणाल गौरव को पत्रक सौंपकर चुनाव के दिन शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात करने की मांग की है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव अधिकारी रामकृपाल सिंह, राजकुमार, राम लवट, हरिशंकर, कमलेश तथा पर्यवेक्षक मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद आशिक, इंद्र देव और सुधा तिवारी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।