फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अध्यापक के ऊपर डंडे से हमला, छिनैती का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी के कोहड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार को स्कूल से वापस घर जा रहे शिक्षक को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि डंडे से उनकी पिटाई की हैं। उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी लालचंद बरसठी ब्लॉक के घनापुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। उनके मुताबिक वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह कोहड़ा गांव के नदी पुलिया के पास जैसे ही पहुंचे, सरपत के झुरमुट की आड़ में बाइक सवार तीन लोग ओवरटेक कर रोक कर लिए और छिनैती का प्रयास किए। विरोध करने पर शिक्षक की पिटाई करने लगे। शिक्षक बाइक छोड़ चिल्लाते हुए खेत में की तरफ भागे। उधर, आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। थानाध्यक्ष बरसठी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षक पर डंडे से हमला हुआ है, लेकिन कोई छिनैती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें