दुर्गागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरीबोझ गांव में बुधवार को उसर जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने ढहवाया। इस दौरान उप जिलाधिकारी व प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव मय फोर्स के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
गांव की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने के साथ अस्थाई निर्माण कराने की शिकायत लेखपाल द्वारा कानूनगो एवं एसडीएम से की गई थी। इसके बाद शिकायत को संज्ञान लेते हुए बुधवार को दोपहर 12 बजे एसडीएम भदोही योगेन्द्र साहू, प्रभारी थाना अध्यक्ष दुर्गागंज अखिलेश कुमार यादव व फोर्स बौरीबोझ गांव में पहुंचे। इस दौरान एसडीएम ने आराजी संख्या 666 पर पहुंच कर जेसीबी के द्वारा अनाधिकृत रूप से करने गए मकान के निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
इसी संबंध में राजेंद्र प्रसाद बिंद की एक बिस्वा जमीन का बैनामा कराया गया। जिसका दाखिल खारिज भी हो गया है उनका नाम भी अभिलेख में चढ़ गया है।