गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को राजमार्ग पर भटक रही एक किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी को पाकर परिवार वालों के आंसू छलक उठे। झिलिया पुल निवासी राधा यादव पत्नी सदानंद यादव की नजर राजमार्ग पर टहल रही किशोरी पर उस समय पड़ी जब उसे एक ट्रक चालक छोड़कर आगे बढ़ गया। राधा ने किशोरी से बात की तो उसने आपबीती बताई।
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वाराणसी में दूध लेने के लिए वह निकली लेकिन वह प्रयागराज पहुंच गई। वहां से वाराणसी जाने के लिए ट्रक पकड़ी तो वह झिलिया पुल के पास छोड़ दिया। कोतवाल कृष्णानंद राय ने मिले पते पर परिजनों को कोतवाली बुलाया। लिखापढ़ी कर उसे सुपुर्द कर दिया।