फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रतिमा विसर्जन में गया युवक नहर में डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
बलीपुर नहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक के डूबने की आशंका पर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के बलीपुर नहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को एक युवक के डूब गया। बलीपुर निवासी समर बहादुर ने बताया कि बेटा पंकज चौहान उर्फ बीएन (30) गांव के युवकों के साथ प्रतिमा विसर्जित करने बलीपुर नहर पर गया था। वह नहर में उतरा था। विसर्जन के समय किसी को उसके डूबने का पता नहीं चला। बाद में जब पंकज घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। साथ गए युवकों ने बताया कि विसर्जन के दौरान पंकज वहां मौजूद रहा।
विज्ञापन

गोताखोरों, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोर बुधवार सुबह से ही नहर में युवक के तलाश में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि डूबने की आशंका जताई जा रही है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें