फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पंखे के सहारे लटक कर किशोर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली के नई बाजार नगर के वार्ड तीन में एक 17 वर्षीय किशोर ने मंगलवार की देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नईबाजार के वार्ड नंबर तीन ईदगाह तिराहे के पास पटेल नगर निवासी प्रकाश गुप्ता की चाय-पान की दुकान है। उनका 17 वर्षीय बेटा विमल गुप्ता पिता के साथ चाय की दुकान पर सहयोग करता था। मंगलवार को देर रात दुकान बंद कर पिता पुत्र घर लौटे थे। खाना खाकर बेटा अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात कब उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी।
सुबह काफी देर तक किशोर कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न आने पर कमरे के पास जाकर दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया। दरवाजा जब नहीं खुला तो घर वालों को चिंता हुई। तब किसी तरह दरवाजा खोला गया तो अंदर का हाल देख कर लोग दंग रह गए। कमरे में विमल का शव पंखे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन

सूचना होते ही कोतवाली पुलिस, सीओ भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लगता है। कारण स्पष्ट नहीं है। विमल की मोबाइल कॉल डिटेल जांची जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें