जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण के लिए किसानों का चयन किया गया। इसमें 10 हजार से कम आय वाले 23 और 10 हजार से अधिक आय वाले 29 समेत कुल 52 किसानों का चयन किया गया।
इसमें किसान कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, ग्रामीण उद्यमी, श्रेसिंग फ्लोर और छोटे गोदाम आदि बना सकेंगे। डीएम ने किसानों से अपील की कि वह रजिस्टर्ड कंपनी से यंत्र का क्रय कर बिल उप कृषि निदेशक कार्यालय में प्रस्तुत करें। इससे अनुदान सीधे उनके खाते में जाएगा। किसान यंत्रों के सहयोग से अच्छी खेती करें, जिससे उत्पादन बढ़ सके और लाभ प्राप्त करें।
उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह को निर्देश दिया कि किसानों का अनुदान तत्काल खाते में भेजा जाए। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव आदि रहीं।