आनन फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित करके दोनों घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर निवासी नीरज कुमार (16) पुत्र रामचंद्र, कोइरौना थाना क्षेत्र के शिवसेवक पट्टी निवासी विनय कुमार(19) पुत्र महेंद्र साव, शिवम(12) पुत्र दीपचंद गोपीगंज में मिर्जापुर रोड पर आयोजित सगाई समारोह में गए थेे।
शुक्रवार को एक बाइक सवार होकर तीनों डगडगपुर लौट रहे थे, कोइरौना थाना क्षेत्र के शिव सेवक पट्टी में जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर सामने से आ रही आटो से असंतुलित होकर टकरा गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना की आवाज सुनकर आस पास ग्रामीण और राहगीर जुट गए। उन्होंने फौरन सभी घायलों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया। खबर पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
सीएचसी में चिकित्सकों ने शिवम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज और विनय की गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। इनकी भी हालत नाजुक ही बनी हुई है। सीएचसी में रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। परिजन किशोर का शव लेकर वापस घर आ गए। शव देखते ही रिश्तेदार और परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कोइरौना पुलिस ने शव पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया।