छतमी ग्राम निवासी राहुल यादव द्वितीय और धौरहरा निवासी संदीप बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि चौथे से लेकर आठवें स्थान पर रहे राजकुमार गुप्ता, बब्बन यादव, राम प्रकाश यादव, बाल्मिकि, सुनील यादव को भी सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व बैरा खास से राष्ट्रीय खिलाड़ी बच्चन उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। श्रीपुर, भिदिउरा होते हुए विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज परिसर में रेस समाप्त हुई। जहां लायंस क्लब अध्यक्ष अरविंद कुमार, भट्टाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अतिथियाें ने युवाओं, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता चेयरमैन हीरालाल मौर्य और संचालन कैलाशनाथ पाल ने किया। कार्यक्रम में मनोज उपाध्याय, शेखर पांडेय, रवि, शिवशंकर,अजीत मिश्र,अमित शुक्ला,आशीष,विजय आदि रहे।