फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की टीम के साथ मारपीट, दी तहरीर

विज्ञापन
मारपीट से आक्रोशित कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर में सोमवार को बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। घटना से नाराज बिजली कर्मचारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संविदाकर्मी रोहित कनौजिया और सुनील यादव ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को मूंसी गांव में बिजली निगम की ओर से कैंप लगाया गया था। बकायेदारों की सूची के साथ टीम गांव में गई थी।
गांव के राम आसरे राय पर 1.14 लाख तथा शीला देवी पर 29 हजार रुपये बकाया था। दोनों से कर्मचारियों ने निगम की राहत योजना में लाभ लेने के लिए कई बार कहा था, लेकिन उन्होंने पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

सोमवार को जब कर्मचारी उनके घर की बिजली काटने पहुंचे तो उपभोक्ताओं ने परिजनों को बुलाकर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागते हुए कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीओ एसपी पटेल और जेई ध्यानचंद वर्मा भी कोतवाली पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें