फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों से अश्लील बातें करते हैं शिक्षक, अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां ब्लॉक के एक विद्यालय के एक शिक्षक पर बच्चों से अश्लील बातचीत करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित पढ़ाने की बजाए अश्लील सवाल-जवाब करता है। उसकी बात न सुनने पर मारता-पीटता है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों को देख वह शिक्षक विद्यालय से गायब हो गया। अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से भी की है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां को सौंपी गई है। सुरियावां ब्लॉक के एक विद्यालय में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंच गए। अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय का एक शिक्षक बच्चों को अश्लील बातें करता है और उनसे उल्टा-सीधा सवाल-जवाब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक ने आरोप लगाया कि शिक्षक का चरित्र काफी खराब है। जिससे हम बच्चों के ऊपर काफी गलत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं इसको लेकर बच्चे काफी मानसिक रूप से परेशान और डरे सहमे रहते हैं। अभिभावकों को देखकर शिक्षक मौके से फरार हो गया। वहीं अन्य शिक्षक भी असहज हो गए। बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिली है। बीईओ सुरियावां को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें