फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहा अध्यापक 28 साल बाद बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार प्रियंका अवस्थी ने भदोही के मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर के सहायक अध्यापक रज्जब अली की सेवा समाप्त कर दी। मौलवी समेत कई कक्षाओं के प्रमाणपत्रों में खामियां एवं नियम विरूद्ध नौकरी करने को लेकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

हाजी इश्तियाक अहमद सिद्दिकी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसमें डिग्री से लेकर नियुक्ति में नियम विरूद्ध नियुक्ति की शिकायत की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच कराई गई तो रज्जब अली की मौलवी की डिग्री फर्जी मिली। जांच में पाया गया कि 1993 में रज्जब अली ने आजमगढ़ के संस्थान में पढ़ाई की और उसी दौरान मिर्जापुर के एक संस्थान से शिक्षा का अनुभव प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर लिया। परिषद की ओर से आरोपी सहायक अध्यापक को तलब कर जवाब मांगा गया। जिसमें शिक्षक ने कहा कि नियुक्ति के 28 साल बाद शिकायत की जानी एक साजिश है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई, हालांकि जांच रिपोर्ट के आधार पर परिषद की रजिस्ट्रार ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि रजिस्ट्रार स्तर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें