फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती: प्रबंधकों के तालमेल से होता था खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती धांधली में प्रयागराज क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए बारीपुर प्रधान रुद्रपति दूबे का जिले के कई प्रबंधकों से मधुर संबंध रहे हैं। शिक्षक, सिपाही और रेलवे भर्ती में प्रबंधकों से तालमेल बनाकर वह प्रश्नपत्र लीक करा लेता था। मामले में दूसरे आरोपी मायापति की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। इसके लिए क्राइम ब्रांच दबिश दे रही है।
विज्ञापन

आठ जनवरी 2020 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में औराई के दो परीक्षा केंद्रों से तीन मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए थे। उनका तार भी प्रधान से जुड़ा रहा। उसी समय से प्रधान एजेंसियों के रडार पर आ गया था। हालांकि 69 हजार शिक्षक भर्ती धांधली में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की गई। सूत्रों की मानें तो रुद्रपति अभ्यर्थियों से बातचीत करता, जबकि मायापति स्कूल प्रबंधकों से मिलकर सारा खाका तैयार करता था। क्राइम ब्रांच को एक डायरी मिली है, जिसमें कई एजेंट के नाम शामिल हैं। किन-किन अभ्यर्थियों से पैसा लिया गया है, उनके नाम भी दर्ज हैं। ऐसे में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, लेन-देन के सहारे परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वालों की पोल भी खुलेगी। गत एक सप्ताह में क्राइम ब्रांच प्रयागराज तीन बार डीघ क्षेत्र के बारीपुर आ चुकी है, हालांकि मायापति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें