फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई को राहत पैकेज के तहत बिना गारंटी के मिल रहा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। धीरे धीरे ही सही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित राहत पैकेज के अंतर्गत बैंक ऋण खातेदारों को लाभ मिलने लगा है। इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (इसीएलजीएस) के तहत 29 फरवरी को एमएसएमई बैंक खातों में उठे ऋण की रकम का 20 प्रतिशत अतिरिक्त लोन बिना गारंटी दिया जा रहा है। खास बात यह है कि योजना महज ग्राहक की मांग पर उपलब्ध है। इस संबंध में बैंक स्वयं ऐसे अच्छे खाताधारकों की सूची बनाकर उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं। अब तक दर्जनों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की घोषणा के बाद से ही बैंक सक्रिय हो गए थे। बैंकों से ऋण खातेदारों को न केवल मेसेज आने लगे थे, बल्कि स्थानीय शाखाओं से भी सूची बनाकर लोगों को स्कीम के बारे में बताया जा रहा है। योजना के मुताबिक जिसने भी लोन लिया हो अथवा उसका सीसी खाता हो 29 फरवरी को खाते में जितनी रकम का उपयोग किया गया हो उसका 20 प्रतिशत राशि और लोन के रूप में ले सकता है। इतना ही नहीं सरकार ने इसका ब्याज दर 8 प्रतिशत से कम निर्धारित किया हुआ है।
शहर में अधिकतर एमएसएमई हैं जो बैंकों से ऋण लेकर या सीसी लिमिट बनवाकर काम कर रहे हैं। लेकिन बहुत से निर्यातक इस योजना का लाभ लेने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पैकिंग क्रेडिट में और सुविधाएं चाहिए। इस ऋण से उन पर और भार पड़ेगा। आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के मानद संयुक्त सचिव आलोक बरनवाल ने कहा कि सरकार ने 29 फरवरी को खाते में उठे ऋण का 20 प्रतिशत देने की बात कही है यह 31 मार्च होना चाहिए था। क्योंकि 29 फरवरी तक सबकुछ ठीक था। समस्या तो मार्च में शुरू हुई।
विज्ञापन

हम लोगों ने 40 ग्राहकों को स्वयं मेसेज भेजे। उसमें से 20 ने आवेदन किया है जिसमें से 12 को लोन डिसबर्स भी कर दिया है। यह शासन की अच्छी योजना है लेकिन उन लोगों के लिए जो गंभीरता पूर्वक अपना कारोबार कर रहे हैं। बहुत से लोग आ रहे हैं। उन्हें योजना के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही बिना गारंटी लोन दिया जा रहा है। -टीके मंडल, मुख्य प्रबंधक बैंक आफ इंडिया भदोही
इंडिया बैंक की ओर से लगभग 150 लोगों को शार्टलिस्ट कर इसी एलजीएस के तहत ऋण योजना की जानकारी दी गई है। इसमें से 40 लोगों ने इच्छा जताई है। 15 लोगों को लोन डिसबर्स भी किया जा चुका है। बाकी लोगों की प्रक्रिया मे है। लोन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। लोन के लिए कोई गारंटी नहीं मांगी जा रही है। -स्वप्निल शशांक, मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें