राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थित लोग। स्रोत-कालेज
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और उनके सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों के साथ शिक्षकों की सार्थक चर्चा हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका की सराहना की। कहा शिक्षक और अभिभावक के बीच निरंतर संवाद ही छात्र-छात्राओं को सफलता के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों की जानकारी भी अभिभावकों से साझा की। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डा.सुजीत कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चो की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
संचालन करते हुए डॉ.रुस्तम अली ने अभिभावकों को महाविद्यालय की आगामी परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन की प्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें रेखांकित किया। मौके पर डॉ. अनीश कुमार मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार भारती, पूनम द्विवेदी, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ.अमरकृष्ण यादव, आशीष जायसवाल, डॉ.अमित तिवारी ने अपने-अपने विषय से संबंधित छात्रों के प्रदर्शन पर उनके माता के साथ गुण दोष की चर्चा की। संयोजक बृजेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। अभिभावकों भारत लाल यादव, विजय शंकर, अंकित पांडेय, सुभाष चंद्र प्रजापति, किरण ने भी अमूल्य विचार रखे।