रोजगार मेले में पंजीकरण कराते अभ्यर्थी। संवाद
सीतामढ़ी। सेवायोजन विभाग की ओर से सोमवार को पं. बुद्धिराम महिला डिग्री कॉलेज इटहरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में आए 1200 युवाओं का साक्षात्कार कर 485 को नियुक्ति पत्र दिया गया।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 25 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 1200 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कार्य अनुभव एवं निर्धारित पदों के लिए आवश्यक योग्यताओं के आधार पर चयन किया। साक्षात्कार के बाद कुल 485 अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया। विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। रोजगार मेला युवाओं और कंपनियों के बीच सीधे संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक संजय कुमार दुबे, जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, यागेंद्र कुमार, लव कुमार आदि रहे।