फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों का वीएनजीआईसी में आंदोलन जारी

Tue, 07 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज (वीएनजीआईसी) में शिक्षकों के विरोध के बीच मूल्यांकन कार्य भी चल रहा है। सोमवार को आंदोलन के आठवें दिन शिक्षकों ने एलान किया कि आगामी चुनाव में प्रदेश सरकार को शिक्षक सबक सिखाएंगे। आंदोलन के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 8560 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई।
विज्ञापन


वित्तविहीन एवं सवित्त विद्यालयों के शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर 30 मार्च से वीएनजीआईसी मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। आठवें दिन आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर अमल नहीं करेंगे वह आंदोलन जारी रखेंगे। शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

 शिक्षक नेता डीएन यादव और प्रह्लाद दास ने गीतों के माध्यम से शिक्षकों में जोश भरा। शिक्षक सत्येंद्र सिंह ने गीतों के माध्यम से शिक्षकों की पीड़ा बया की। शिक्षक समर बहादुर शर्मा ने समाजवादी सरकार को समाजवाद की वर्तमान स्थिति पर अपने गीतों से व्यंग्य कसा। सभा का संचालन वासदेव तिवारी और अध्यक्षता सुदर्शन राम ने किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, वृजेश सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, सुशील मिश्रा, हंसराज तिवारी, जगदीश नारायण, राजकुमार गुप्ता, मणिशंकर मिश्रा, रामकृष्ण तिवारी, जयशंकर दूबे, दीपक सिंह, रामसजीवन, रामयश, सरोज सिंह, श्यामधर पांडेय, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें