फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल पारित नहीं होने देंगे

Mon, 06 Apr 2015 02:22 AM IST
Land acquisition bill will not pass
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए कांग्रेस सड़क  से लेकर संसद तक  संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर मोदी सरकार को नाकों चने चबवा देंगे।
विज्ञापन



पूर्व विदेश मंत्री रविवार को गोपीगंज स्थित केंद्रीय वक्फ काउंसिल बोर्ड के सदस्य कालीन निर्यातक मोहम्मद रिजवान अंसारी के यहां एक निजी समारोह में शिरकत करने आए थे।

पत्रकारों से भी रूबरू  होने के साथ ही उन्होंने अमर उजाला से बातें भी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  भूमि अधिग्रहण विधेयक  के  माध्यम से केंद्र सरकार किसानों से उनका हक  छीनने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस सरकार की मंशा को हरगिज सफल नहीं होने देगी। एक  सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों के  हित में कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मोदी सरकार के  बारे में कहा कि  अभी तक सरकार ने वादे के मुताबिक एक  भी अच्छा कार्य नहीं किया है। इसलिए हर मोर्चे पर फेल है। इस मौके  पर  सलमान खुर्शीद के साथ उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र, राजेशपति त्रिपाठी, संगठन मंत्री डॉ.देवेंद्र नाथ दुबे, विनोद श्यामधर मिश्र समेत पार्टी के कई लोग थे।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यकों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। एक  सवाल के  जवाब में कहा कि एनडीए सरकार की अल्पसंख्यकों के  प्रति नियत साफ  नहीं है। न खुलकर बोलती है न हित में कार्य करती है। इससे मोदी सरकार की नियत साफ  नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें