ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को शिक्षकों ने विभिन्न बीआरसी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रेरणा एप का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में ज्ञानपुर बीआरसी पर 12 सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भरी गई।
शिक्षकों ने कहा कि वह प्रेरणा ऐप का विरोध कर रहे हैं और करते रहेंगे। शिक्षा नियमावली में हाजिरी की जो व्यवस्था तय है, उससे इतर हाजिरी नहीं दी जाएगी और एप पर न तो सेल्फी भेजेंगे। कहा कि सरकार वि भाग अपनी कमियां छिपाने के लिए नित्य नए-नए नियमों को इजाद कर शिक्षकों को परेशान कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के सिद्धांतों से शिक्षक पीछे नहीं हटेंगे। तत्पश्चात 12 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, संविलयन खत्म करने, पदोन्नति करने, अंतर जनपदीय स्थानांतरण सहित सभी विद्यालयों में न्यूनतम पांच शिक्षकों की नियुक्ति आदि मांगों को पूरा कराने के लिए पत्रक अधिकारियों को सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि शिक्षकों की मांगें अनुसनी होती रहीं तो वह उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे। इस मौके पर हरिश्चंद पाठक, मनोज उपाध्याय, योगेश पांडेय, योगेंद्र बहादुर सिंह, शिल्पी, मंगलेश यादव, श्रीशचंद त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, इंद्रकुमार, विजय सिंह, संजय राय, वेद तिवारी, सुशील श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इसी तरह बीआरसी डीघ पर भी शि क्षकों ने वि रोध-प्रदर्शन कर एप का बहिष्कार करते हुए मांगों के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अरुण पांडेय, मंत्री सूर्यकांत मौर्य, मुश्ताक अंसारी, अंजनी यादव, धीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, जेएस यादव, जेपी सिंह, नवनीत सिंह, विनोद पाल, महेश सिंह,पवन, धीरज, प्रदीप, राजेंद्र, छाया पांडेय, शेर सिंह, कल्पना, प्रणय सिंह, वृजभान सिंह, सुभाष सरोज, राजेश दुबे, अजय सिंह, संतोष सिंह आदि रहे। बीआरसी घोसिया पर भी संघ के आह्वान पर विरोध जताते हुण् एप की खिलाफत की और मांगों को पूरा करने के लिए आवाज मुखर की। ब्लाक अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि इतने पर भी विभाग और सरकार ने शिक्षकों पर ढाये जा रहे जुल्म को बंद न किया गया तो वह 12 को बीएसए और 13 सितंबर को डीएम कार्यलय का घेराव करना पड़ेगा इसके लिए शिक्षकों को पूरी तैयारी के साथ एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कृष्णचंद यादव, राजकुमार दुबे, विनोद कुमार, मो.हारुन, नरेंद्र सिंह, रजिया बेगम, अशोक सिंह, इमरान, सूबेदार आदि रहे।