नगर में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों केक काटा। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने सभी शिक्षकों को साथ लेकर केक काटा। कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों से ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देता है। वे भविष्य निर्माता होते हैं।
कहा कि सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता रखने के साथ-साथ गुरु-शिष्य की परंपरा को निभाना चाहिए। मौके पर शिक्षकों के सम्मान में अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परषोत्तमपुर (चौरी) में राम नरेश सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं कला स्नातक के अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। प्रबंधक नीरज सिंह ने कहा कि आप कहीं जाओ, लेकिन उन शिक्षकों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहना। छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए दिनों को साझा किए। प्रबंधक की ओर से सभी छात्राओं को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर संयोजक विमल मौर्या, शैलेश दुबे, कृति दुबे, संतोष यादव, स्वाति आदि रहे। सर्वोदय बालिका इंटर काॅलेज रेवडापरसपुर में प्रबंधक राम सजीवन पाल ने कहा कि एक सफल व्यक्ति वही है, जो अपने शिक्षकों का सम्मान करें। कहा कि शिक्षक वह व्यक्ति है जो विद्यार्थी के जीवन में अंधकार हटाकर प्रकाश से भर देता है।
-
छात्रों ने गुरुजनों को उपहार देकर किया सम्मान
नईबाजार। श्री गोपाल विद्या मंदिर नई बाजार में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रबंधक सुरेश चंद्र साहू ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। छात्रों ने अपने गुरुजनों को केक खिलाकर और उपहार भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या परवीन अंसारी ने कहा कि शिक्षक का दायित्व और कर्तव्य समाज में सबसे महत्वपूर्ण और अनुकरणीय होता है। मौके पर रेखा साहू, रमेश यादव, पंकज कुमार पांडेय, तन सिंह, अनीता यादव, आर्य साहू, स्वाति जायसवाल आदि रहीं।