समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त एवं कार्यरत 100 से अधिक शिक्षकों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान
सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद और राजनेता थे। कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं हो रही है। एक शिक्षक का दर्द शिक्षक का बेटा ही जान सकता है। एक आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक बना दिया था। 2027 में सरकार बनने पर शिक्षकों के हित पर काम होगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ह्दय नारायण प्रजापति, भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग, औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, विकास यादव, शैलेश सिंह मंटू, प्रमोद पाल, रोहित तिवारी, पंचलाल सरोह, नरेंद्र बिंद श्यामलाल यादव, सरिता बिंद, अंजनी शुक्ल, करिया पाल, रामयज्ञ पाल, बच्चन पाल, कमलाशंकर महतो मौजूद रहे।
-
बच्चों को संस्कारवान बनाना शिक्षकों का काम : अंजनी
औराई। क्षेत्र के सिकंदरा गोपालपुर गांव में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा नेता अंजनी सरोज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ ही उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर केश नारायण यादव, हिमांशु यादव, जेपी यादव, हरिओम मौर्य, पंचमणि यादव, राजन यादव, दशरथ यादव, संजय निषाद आदि रहे।