फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर अपराधियों के खिलाफ करें सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें एमएलसी चुनाव के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यूपी 112 पर मिलने वाली सूचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, लुटेरे, चोर और पेशेवर अपराधियों की सूची बनाकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। महिला एवं बच्चों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए भी कहा। एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार थानेदार काम करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों से कहा कि समय-समय पर संभ्रात लोगों के साथ बैठक कराकर आपसी सौहार्द बनाएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ एके सिंह आदि रहे। एसपी के निर्देश पर कई मामलों में वांछित चल रहे लुटेरा गिरोह के सदस्य पुनीत सिंह के डोमनपुर स्थित घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजवाई। चेतावनी दिया गया कि न्यायालय के आदेश पर हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें