फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला धीरे से झुलाव बनवारी हे...

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संस्कार भारती एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चित्रांगन लॉन में आयोजित कजरी महोत्सव में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से आए आधा दर्जन से अधिक कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

वाराणसी की डॉ. नसीमा मिश्रा ने कैसे जाबू सावन में खेलै कजरिया, मणिबेन द्विवेदी ने झूला धीरे से झुलाव बनवारी हे सांवरिया ना सुनाया। डॉ. प्रियंका तिवारी, सुमन अग्रहरि, ममता शर्मा ने भी गीतों के माध्यम से अपनी छाप छोड़ी। श्रृंगार और वीररस की कजरी सुनकर श्रोता झूम उठे। साज पर दिनेश, क्षितिज और शाहिद रहे। संयोजक केशव जालान और मधुकर मिश्र जी रहे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ पाठक का स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ शिशिर खरे, आनंद कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजीता प्रसाद पांडेय,हरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें