फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की लड़ाई लड़ेगा स्वर्णकार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। व्यापारियों के साथ घट रही घटनाएं भाजपा सरकार की ढुलमुल नीतियों का कारण है। सरकारें चाह ले तो कानून का राज कायम होने में देर नहीं लगेगी और अपराधी अपने सही स्थान तक पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को पटेलनगर स्थित दिव्या प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप्र स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ, प्रदेश सचिव राजेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहीं। जनपद आगमन पर गोपीगंज नगर समेत कई स्थानों पर पदाधिकारियों को जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बाबा हरिहरनाथ मंदिर में मत्था टेककर पदाधिकारियों ने छोटे-बड़े सभी वर्गों के व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। प्रदेश पदाधिकारियों ने गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से व्यापारियों को निशाना बनाकर अपराधी शिकार बना रहे हैं उतनी तत्परता से उन पर कार्रवाई का भय पुलिस प्रशासन नहीं कर पाती।
देवनाथपुर, जौनपुर, मिर्जापुर आदि स्थानों की घटनाओं पर जिक्र करते हुए व्यापारियों को न्याय दिलाकर सुरक्षा के लिए दंभ भरा। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा की पहल रामपुर-गुलौरी घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर पूरा कराने का भरोसा जताया। इस मौके पर गिरीशचंद सर्राफ, मुकेश सेठ, आनंद सोनी, विजय किशन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें