फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र/पीएम कौशल मिशन का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को रजपूरा धान क्रय केंद्र व प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी थे। उन्होंने रजिस्टर और धान की आवक आदि की जांच के बाद वहां उपस्थित किसानो से वार्ताकर उनकी समस्याएं जानी। केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि धान खरीद का हर रोज का निर्धारित लक्ष्य पूरा होना चाहिए। कौशल विकास केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि अपने समस्त कोर्स का प्रचार प्रसार करें। विशेष रूप से गावों के शिक्षित बच्चों को दाखिला दें।
विज्ञापन

डीएम पहले धान क्रय केंद्र पहुंचे। केंद्र प्रभारी से धान क्रय के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया के बारे में जाना। इस पर उन्हें निर्देशित किया कि क्रय में संबंधित लेखपाल के माध्यम से धान किसानों को इस बारे में प्रेरित करें सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ही अपना धान विक्रय करें। धान खरीद एजेंसी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यालयों में न बैठें। नियमित रूप से धान क्रय केंद्रों का दौरा करें। कहीं भी अनियमितता संज्ञान में आए तो उसके प्रभारी के विरूद्व कार्रवाई सुनिश्चित करें। कुछ किसानों ने बताया कि उनके बैठने, पेयजल शौचालय आदि की माकूल व्यवस्था नहीं है। जिसके लिए उन्होंने प्रभारी को सख्त लहजे में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। भी मौजूद रहेगें और अधिक से अधिक किसानों को धान क्रय केन्द्र पर लाने हेतु प्रेरित करेगें।
धान क्रय केंद्र से डीएम-एसपी दरोपुर स्थित पीएम कौशल विकास केंद्र पहुंचे। वहां कौन कौन से ट्रेड में प्रशि क्षण दी जाती है इसकी जानकारी ली। बताया गया कि सिलाई मशीन आपरेटर, सिलाई, कस्टमर केयर इक्जीक्यूटिव टेलीकॉम, स्ट्रीट लाईट टेक्निशियन, स्टुअर्ड होटल मैनेजमेंट, इनलाईन चेयर कटिंग, सिंलाई चेकिंग आदि हैं। इस पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि प्रदेश के शिक्षित नवयुवक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़े हो सकें। व्यवस्थापक ने बताया कि प्रवेश के लिए 14 से 35 वर्ष तक के युवक- युवतियाँ नि:शुल्क आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला प्रबंधक कौशल विकास अचल सिंह, जिया किश्वर खान, सोनाली आर्या, हेमांशी वर्मा, अमरेश विक्रम सिंह, योगेंद्र कुमार यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें