फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके-ससुराल पक्ष में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के हड़ही की बारी गांव में बुधवार को मायके में रह रही विवाहिता की मौत हो गई। अस्पताल से शव मायके पहुंचा तो ससुराल और मायके पक्ष में विवाद होने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कमलेश सरोज की पुत्री रागिनी (24) का विवाह मिर्जापुर जिले की चील्ह मवैया निवासी हरियोम सरोज के पुत्र कृष्ण कुमार सरोज के साथ लगभग तीन साल पहले हुआ था। उसे दो वर्ष का एक पुत्र भी है। एक वर्ष पहले रागिनी बीमार हो गई। मायके वालों के अनुसार ससुराल वाले आठ माह पहले रागिनी को मायके छोड़ गए थे। वहीं उसका इलाज कराया जा रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके में शव आते ही ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नही पड़ी है और विवाहिता की शादी को सात साल नहीं हुए हैं। ऐसे में मामला दहेज उत्पीड़न का आरोप लग सकता है। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें