फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के लिपिक का घूस लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोह। विद्युत विभाग के भदोही डिविजन में तैनात लिपिक राजेश मिश्र का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। इसकी जानकारी होते ही अधिशासी अभियंता राम कुमार ने लिपिक को फिलहाल पद से हटा कर अधीक्षण अभियंता (एसी) निसार अहमद से उसके निलंबन की संस्तुति की है। उधर एसी ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शोसल मीडिया पर मंगलवार को दोपहर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में लीपिक विद्युत भार कम करने के नाम पर रिश्वत ले रहा है। इतना ही नहीं वह वीडियो में यह भी बता रहा है कि इसमे वह अन्य अधिकारियों को भी हिस्सा पहुंचाता है। वीडिया मिलने से धड़ाधड़ शेयर होने लगा जिससे कुछ ही मिनटों में हर तरफ उसकी चर्चा होने लगी।
उल्लेखनीय है कि विद्युत विभाग में बिल कम करवाने, खराब मीटर के नाम पर रीडिंग घटाने आदि के नाम पर दलाली व रिश्वतखोरी की शिकायतें आम रहती है। लेकिन आम तौर पर इसका प्रमाण न होने से लोग शिकायत करने से पीछे हट जाते हैं। पूर्व में कई मामलों में उक्त लीपिक की शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन हर बार वह बच निकलने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के मुताबिक कनेक्शन धारक अपना लोड कम कराने के लिए लिपिक राजेश मिश्र के पास गया था। लोड कम कराने के लिए लीपिक आठ हजार रुपये की डिमांड की थी। वीडियो में कनेक्शनधारक लिपिक को दो बार में पैसे देते हुए साफ दिख रहा है। लिपिक यह भी कह रहा है कि इसमें अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता तक को हिस्सा जाता है। हिस्सा लेने वालों में अधीक्षण अभियंता तक का नाम उसने लिया।
इस बावत एक्सईएन कहा कि लिपिक को पद से हटा दिया गया है साथ ही उसके निलंबन के लिए भी संस्तुति की गई है। साथ ही इसकी वीडियो और आरोपों की जांच कराई जा रही है। उधर एसी ने कहा है कि मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें