फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यभानपुर समिति पर यूरिया के लिए प्रदर्शन

Mon, 12 Jan 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन में यूरिया की किल्लत से किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है। नाराज किसानों ने यूरिया न मिलने पर सूर्यभानपुर सहकारी समिति पर रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि किसानों को देने के बजाय यूरिया  की कालाबाजारी की जा रही है।
गेहूं की बुआई के बाद पिछले दिनों बारिश होने से फसल की सिंचाई तो करीब-करीब हो गई है लेकिन छिड़काव के लिए यूरिया न मिलने से किसान समितियों का चक्कर काट रहे हैं।

उन्हें समितियों पर खाद न मिलने से बैरंग लौटना पड़ रहा है। डीघ विकास खंड के सहकारी समिति सूर्यभानपुर पर रविवार को भाजयुमो युवा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से समिति पर तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समितियों पर खाद आने के बाद उसकी कालाबाजारी कर दी जा रही है।

इससे किसानों को निजी दूकानों से यूरिया लेनी पड़ रही है। एआर कोआपरेटिव रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष जिले में यूरिया नहीं मिल सकी है। पिछले दिनों 504 एमटी यूरिया आई थी, जिसे समितियों पर भेजा गया था। दो रैक यूरिया का प्रस्ताव गया है।

रैक आने  पर खाद भेजी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में करन मिश्रा, राहुल सिंह, अनिल दूबे, संजय पांडेय, संदीप मिश्रा, नीरज पांडेय, रोहित, धीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें