फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने शनिवार को भदोही और सुरियावां विकास खंड का औचक निरीक्षण किया। सुरियांवा में ग्राम पंचायत अधिकारी ओमकारजी श्रेष्ठ, रेखा मौर्य, अवर अभियंता अजय भारती, टीए धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र समेत पांच कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी को तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इसके पूर्व वह भदोही ब्लॉक पहुंचे। यहां मनरेगा, सामुदायिक शौचालय निर्माण के बारे में जानकारी ली। निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ ने महुआपुर गांव में तैयार शौचालय का निरीक्षण भी किया। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें