फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स अधूरे कैसे होगी नैय्या पार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा धीरे धीरे नजदीक आते जा रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों में कोर्स अधूरा पड़ा है। प्रदेश सरकार के नकलविहीन परीक्षा कराने के संकल्प के बीच परीक्षा की वैतरणी कैसे पार होगी छात्र-छात्राओं के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उधर प्रशासनिक अफसर भी नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। नकल के लिए बदनाम परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे में कोर्स पूरा हुए बिना बच्चे परीक्षा कैसे देंगे इसको लेकर अभिभावक भी चिंतित हो उठे हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं अब लोगों ने परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में दो दर्जन के आसपास हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेज हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटर में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 64 हजार होगी। लोग बताते हैं कि वर्तमान सत्र के प्रारंभ से किसी न किसी समस्या को लेकर विद्यालयों में पठन बाधित रहा है। गत वर्ष सितंबर में भारी वर्षा लोगों के जेहन में अभी भी ताजा है जब विद्यालयों में कई दिनों की छुट्टी करनी पड़ी थी। सीएए, कश्मीर में धारा 370 हटाने तथा श्रीराम मंदिर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से भी विद्यालयों में बंदी करनी पड़ी थी। कहा जा रहा है दूसरे वर्षों के मुकाबले इस सत्र में कुछ अधिक ही पढ़ाई बाधित हुई है। इसके चलते बहुत से छात्र कोचिंग के शरण में पहुंच चुके हैं।
उधर जिला मुख्यालय पर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में रसायन विज्ञान व सामाजिक विषय पढ़ाने के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में पढ़ाई कैसे हो पा रही होगी इसको समझा जा सकता है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होनी है। यानी विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अब मुश्किल से एक 15 दिन शेष रह गए हैं। यदि कोर्स पूरा होने की बात करें तो जनपद के कुछ बड़े विद्यालयों में ही कोर्स पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं जबकि कहीं 60 फीसदी तो 80 फीसद तक तक कोर्स ही पूरे हो सके हैं।
विज्ञापन

भदोही। हाईस्कूल इंटर की परीक्षाएँ सर पर हो और कोर्स भी पूरा न हो तो ऐसे में लोगों को माडल पेपर और गाईड पर भरोसा बढ़ जाता है। यह स्थिति भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज आदि में देखने को मिल रही है। दसवीं और 12वीं के छात्र गाईड और माडल पेपर्स ढूंढ रहे हैं। भदोही नगर के अमन तनवीर, एहसान अंसारी मो.आसिफ, नौशाद आलम ने कहा कि पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र ढूंढ रहे हैं। अमर उजाला में प्रकाशित माडल पेपरों का भी सहारा ले रहे हैं। बहुत से छात्र तो ऐसे हैं जो कोचिंग के सहारे हैं। अरुण कुमार ने कहा कि अब तो कोचिंग का सहारा लेना आवश्यक हो गया है। बहुत से छात्र पुस्तकों की दुकानों पर श्योर शाट सीरीज ढूंढ रहे हैं। ताकि किसी तरह उनकी नैय्या पार हो जाए।
--
पूरे हो चुके हैं कोर्स: डीआईओएस
सभी विद्यालयों का हाईस्कूल और इंटर का कोर्स पूरा हो चुका है। कहीं से ऐसी कोई सूचना नहीं है कि कोर्स अधूरा रह गया है। डेढ़ दो माह पूर्व ही जिले के विद्यालयों की समीक्षा बैठक में कोर्स को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दे दिए हए थे। कहीं से कोर्स पूरा न हो पाने की सूचना नहीं है। अशोक चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें