फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों की आपूर्ति ठप,हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। चकापुर पावर हाउस से जुड़े 50 गांव की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो जाने से लोगों में हाहाकार की स्थिति हो गई है। गांववासियों, बाजारवासियों ने चेतावनी दी है कि विभाग ने व्यवस्था में सुधार लाकर समस्या का समाधान नहीं कराया तो अधिशासी अभियंता का घेराव करना मजबूरी बन जाएगी।
विज्ञापन

पावर हाउस से चकापुर फीडर से लगभग दो सौ गांव जुड़े हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के मनमानी का नतीजा है कि मामूली फाल्ट के नाम पर पूरे दिन आपूर्ति ठप कर दी जाती है। राजमार्ग होने के कारण अधिक तर गांव बाजारों को जोड़ते हैं। उमस और गर्मी से घरों में रह पाना मुश्किल हो रहा है। लॉकडाउन के कारण गांवों, बाजारों में लोगों की संख्या बढ़ जाने से लोगों को न उचित ढंग से न बिजली मिल पा रही है न उसका लाभ। बिजली न होने से पेयजल की समस्या जटिल होती जा रही है।
महेश तिवारी, हरिशंकर मिश्रा, श्रीनाथ सिंह, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रकाशचंद चौबे, भोलानाथ मिश्र, सुरेश मिश्र, पारसनाथ मिश्रा, काशीनाथ दुबे ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित कराकर फाल्ट के नाम पर हो रही ज्यादती रोकने, जर्जर हो चुके पोल और तारों को अविलंब बदलवाने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें