ज्ञानपुर। बुधवार को दिन भर धूप रही। साथ ही सर्द हवा भी चलती रही। इससे धूप की बेअसर साबित हुई।। शाम ढहते ही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम खुलने से गलन का असर बढ़ गया है।
जिले में पिछले तीन दिनों से धूप निकल रही है। इससे दिन में तो ठंड से राहत मिल जा रही है। दोपहर में लोग छतों और पार्कों में बैठकर बदन सेंक रहे हैं। सर्द भरी हवाओं के कारण दिन ढलते ही गलन का असर भी बढ़ने लगा। हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटे तक रही। ठंड से बचने के लिए शाम होते ही लोग अलाव के पास चिपक गये। शाम को ठंड हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। शाम आठ बजे के बाद विभिन्न मार्गों पर सन्नाटा पसर गया।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चला। जिससे कारण शाम को गलन में वृद्धि हुई। बताया कि बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट देखा जाएगा। इसके अलावा घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।