फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, मुंबई जाने वालों को होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से भदोही होते हुए वाराणसी के बीच नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 6 अप्रैल से इस ट्रेन में रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। यह ट्रेन 9 अप्रैल से 27 जून तक 12 चलेगी। इससे गर्मी की छुट्टी में मुंबई जाने और मुंबई से आने वालों को सुविधा होगी। रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ट्रेन नंबर 09183 नौ अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09184 ग्यारह अप्रैल से 27 जून तक कुल 12 ट्रिप करेगी। मुंबई सेंट्रल से चलने वाली यह ट्रेन बुधवार को रात में 22.50 बजे रवाना होकर बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगाँव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई एवं भदोही स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सुबह 10.30 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें